17 सितंबर 2012 - 19:30

इस्राईल की कुख्यात गुप्तचर संस्था मोसाद के पूर्व प्रमुख मेयर डेगन ने कहा है कि इस्राईल की ओर से ईरान के परमाणु प्रतिष्ठान पर आक्रमण एक मूर्खतापूर्ण क़दम सिद्ध होगा.........

इस्राईल की कुख्यात गुप्तचर संस्था मोसाद के पूर्व प्रमुख मेयर डेगन ने कहा है कि इस्राईल की ओर से ईरान के परमाणु प्रतिष्ठान पर आक्रमण एक मूर्खतापूर्ण क़दम सिद्ध होगा। उन्होंने सचेत किया कि ईरान पर आक्रमण से पूर्व इसके संभावित आक्रमण और अन्य संभावनाओं की समीक्षा करना अतिआवश्यक है और यदि ऐसा नहीं किया गया तो पूरा क्षेत्र इस अतिक्रमण से प्रभावित हो सकता है। ज्ञात रहे कि इस्राईली गुप्तचर संस्था के पूर्व प्रमुख का बयान ऐसी स्थिति में सामने आया है जब ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री बेनयामिन नेतिन याहू और युद्धमंत्री एहूद बाराक ईरान के विरुद्ध आक्रमण की बार बार धमकी दे रहे हैं। दूसरी ओर ईरान का मानना है कि यह धमकियां मनोवैज्ञानिक युद्ध का भाग हैं और इस्राईल में ईरान पर आक्रमण करने साहस नहीं है।..........166